फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: JNV entry forms will be made online through composite grant

हाथरस : कंपोजिट ग्रांट से ऑनलाइन कराए जाएंगे जेएनवी के प्रवेश फॉर्म

Sun, 20 Dec 2020 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: JNV entry forms will be made online through composite grant
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कंपोजिट ग्रांट से जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) के प्रवेश फार्मों को ऑनलाइन कराए जाने के निर्देश बीएसए ने दिए हैं, क्योंकि विद्यालय से बीएसए को सूचना मिली है कि प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की स्थिति संतोषजनक नहीं है। इसे लेकर बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है।
जिले के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा पांच में पढ़ने वाले बच्चों के जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए 10 फॉर्मों को ऑनलाइन कराए जाने के निर्देश बीएसए द्वारा दिए गए थे, ताकि होनहार बच्चों को प्रवेश मिल सके, लेकिन ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म भरने में प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों द्वारा खर्च के चक्कर में रुचि नहीं ली जा रही है। इस बारे में अब बीएसए ने स्थिति स्पष्ट कर दी है।
विज्ञापन

अब ऑनलाइन फॉर्म पर आने वाले खर्च को कंपोजिट ग्रांट से पूरा किया जाएगा। बीएसए मनोज कुमार मिश्र ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर कहा है कि सभी विकास खंडों के प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय से योग्यतम 10 बच्चों का जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए फॉर्म ऑनलाइन कराने के लिए अधिकतम 25 रुपये प्रति छात्र के हिसाब से कुल 250 रुपये तक फार्म ऑनलाइन कराने में कंपोजिट ग्रांट से धनराशि खर्च करने की अनुमति दी गई है। 10 सबसे होनहार व प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का नवोदय विद्यालय में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed