{"_id":"61a26ec280930e7f7a66456f","slug":"hathras-jewelery-and-cash-worth-lakhs-stolen-from-goldsmith-s-house-hathras-news-ali279209057","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सुनार के घर से लाखों के जेवरात व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सुनार के घर से लाखों के जेवरात व नकदी चोरी
विज्ञापन
हाथरस : मौके पर जांच करता डॉग स्क्वायड। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ऐंहन में शुक्रवार की रात्रि में एक सुनार के घर के ताले ताले तोड़कर बदमाश लाखों रुपये के जेवरात के जेवरात और करीब तीन लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। आधी रात को जब परिजन घर पर आए और वहां ताला टूटा देखा तो शोर मचाने पर काफी लोग एकत्रित हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन की। कुछ सामान घर के निकट खेत में मिला है। अभी तक बदमाशों का पता नहीं चला है।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ऐंहन में दीपक वर्मा स्वर्णकार हैं। अब अपने परिवार के साथ शुक्रवार की रात्रि में एक शादी में गए थे। रात्रि 12 बजे के लगभग जब शादी से वापस लौटे तो घर का दरवाजा टूटा हुआ था। घर के अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त था। परिजनों के मुताबिक बदमाश वहां से करीब तीन लाख रुपये की नकदी और करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व सामान ले गए।
रात्रि में इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने घटना को लेकर पूछताछ की। डॉग स्क्वायड भी आया। कोतवाली निरीक्षक हाथरस जंक्शन का कहना है कि घर के निकट खेत में कुछ सामान मिला है। बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद