फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: JD brainstormed with the principals to improve the quality of education

हाथरस : जेडी ने प्रधानाचार्यों संग किया शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर मंथन

Tue, 23 Aug 2022 09:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Hathras: JD brainstormed with the principals to improve the quality of education
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकेश अग्रवाल ने मंगलवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और स्काउट-गाइड के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। यहां के बाद उन्होंने जिले के सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बागला इंटर कॉलेज में बैठक की। दोनों ही जगहों पर शिक्षण कार्य की गुणवत्ता सुधारने पर चर्चा की गई।
बैठक की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुई। राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य भी बैठक में शामिल हुए। अध्यक्ष/जिला विद्यालय निरीक्षक रीतू गोयल ने कहा कि प्रादेशिक मुख्यालय द्वारा जिले की नवीनीकरण, अंशदान, संबद्धता शुल्क, वारंट के शुल्क प्रदेश मुख्यालय को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जेडी ने प्रादेशिक संगठन कमिश्नर अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ राकेश सैनी से कहा कि सीबीएससी एवं जो विद्यालय अभी तक पंजीकृत नहीं है, उन्हें पंजीकृत करने पर ध्यान दिया जाए। संचालन सोनाली वार्ष्णेय ने किया। इस मौके पर जिला सचिव डॉ. ओमवीर सिंह, जिला आयुक्त गाइड ममता उपाध्याय, जिला मुख्यालय आयुक्त स्काउट सत्यभान गुप्ता एवं राजीव कुमार अग्रवाल, संयुक्त सचिव डॉ. दीपक जैन, डीओसी धीरेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद जेडी ने एडेड विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बागला इंटर कॉलेज में बैठक की। इसमें कई बिंदुुओं पर प्रधानाचार्यों को विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर सत्यभान गुप्ता, राजेश कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed