फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: JCB demolished another illegal capture

हाथरस: जेसीबी ने ढहाया एक और अवैध कब्जा

Wed, 23 Sep 2020 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: JCB demolished another illegal capture
हाथरस: किला गेट पर जेसीबी से अवैध कब्जे को तोड़वाते एसडीएम व नगर पालिका की टीम। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में अवैध कब्जों व अतिक्रमणों को प्रशासन लगातार कब्जा मुक्त करा रहा है। इस क्रम में एसडीएम सदर की मौजूदगी में फिर जेसीबी ने किला गेट पर नगर पालिका के एक पुराने गोदाम को ध्वस्त कर दिया। इस पर लंबे समय से कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है।
हाल में ही प्रशासन का चाबुक कब्जाधारियों पर चला है। पिछले सप्ताह एसडीएम सदर ने नगर पालिका की किला गेट लाखनू रोड स्थित पुरानी चुंगी की दुकानों को कब्जा मुक्त कराया था।
विज्ञापन

इस क्रम में मंगलवार को फिर एसडीएम सदर प्रेमप्रकाश मीणा वहां नगर पालिका कर्मचारियों की टीम और पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंच गए। वहां कुछ लोगों ने नगर पालिका के गोदाम पर कब्जा कर रखा था। इन लोगों को पहले से ही चेतावनी दे रखी थी। यही वजह है कि वहां किसी तरह का विरोध नहीं हुआ। मौके पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed