फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras ITI Admission 4th Phase Starts

हाथरस: आईटीआई में चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू, नाम कटवाने और अपग्रेडेशन का भी मिलेगा मौका

Sun, 27 Sep 2026 02:05 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 27 Sep 2026 02:05 PM IST
सार

अन्य कोर्स, रोजगार, पारिवारिक या स्वास्थ्य कारणों से सीट छोड़ने वाले अभ्यर्थी पोर्टल पर ऑनलाइन सहमति देकर नाम कटवा सकेंगे, फीस वापस नहीं होगी। रिक्त सीटों पर फ्लोट विकल्प वाले अभ्यर्थियों को मेरिट पर अपग्रेडेशन का भी मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Hathras ITI Admission 4th Phase Starts
आईटीआई सिकंदराराऊ हाथरस - फोटो : संवाद

विस्तार

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026-27 के एनसीवीटी एवं एससीवीटी पाठ्यक्रमों के चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद ने 27 से 29 सितंबर तक प्रवेश निरस्त कराने और एक से तीन अक्तूबर तक अपग्रेडेशन प्रवेश का कार्यक्रम जारी किया है। प्रथम तीन चरणों में प्रवेश ले चुके अभ्यर्थियों को सीट छोड़ने और पात्र अभ्यर्थियों को संस्थान व ट्रेड अपग्रेड कराने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन


एससीवीटी के संयुक्त निदेशक राधेश्याम यादव ने बताया कि अन्य पाठ्यक्रम, रोजगार, पारिवारिक या स्वास्थ्य कारणों से सीट छोड़ने वाले अभ्यर्थी पोर्टल पर ऑनलाइन सहमति देकर नाम कटवा सकेंगे। नाम कटने पर प्रशिक्षण शुल्क और कॉशन मनी वापस नहीं होगी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रिक्त सीटों पर फ्लोट विकल्प वाले अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर अपग्रेडेशन मिलेगा। अपग्रेड अभ्यर्थी एक से तीन अक्तूबर तक नए संस्थान में प्रवेश ले सकेंगे। अवकाश में भी आईटीआई खुले रहेंगे। प्रधानाचार्य रोहिताश कुमार ने बताया कि अपग्रेडेशन मिलने पर नए आवंटित संस्थान या ट्रेड में प्रवेश अनिवार्य है, अन्यथा पुरानी सीट निरस्त हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed