{"_id":"5eb6ece58ebc3e905528de7b","slug":"hathras-investigation-team-did-not-reach-village-villagers-kept-waiting-sasni-news-ali233290635","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: गांव नहीं पहुंची जांच टीम, ग्रामीण करते रहे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: गांव नहीं पहुंची जांच टीम, ग्रामीण करते रहे इंतजार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
राशन वितरण में धांधली की शिकायत पर ग्राम पंचायत जरैया के राशन विक्रेता की दुकान का अनुबंध निलंबित करने और विक्रेता द्वारा अभद्र व्यवहार करने की जांच करने खाद्य अधिकारी लालजी पाल एवं लिपिक संतोष कुमार शनिवार को गांव पहुंचे। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि जांचकर्ता गांव में आए ही नहीं। वे गांव से बाहर दूर एक पेट्रोल पंप पर बैठ कर जांच की रश्म अदा करते रहे।
इससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप उठा। ग्रामीणों ने जांच टीम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप है कि वे अपने राशन विक्रेता अशोक कुमार से संतुष्ट नहीं है। अंगूठा लगाकर गरीब जनता के राशन को हड़प जाते है। राशन लेने के लिए सड़क पार करके जाना पड़ता है। जिससे दुर्घटना का भय बना रहता है। निर्धारित मात्रा में राशन नहीं देते है।
घटतौली करके अधिक मूल्य पर सामान की बिक्री करते हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव में पहुंच कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में कन्हैया लाल, प्रतिमा देवी, सोनपाल, कालीचरन, रघुवर दयाल, संजय कुमार, सीपी सिंह, कृपाल सिंह, कृष्णा कुमार आदि शामिल है।