{"_id":"6309124775e0e91d281720b3","slug":"hathras-investigation-started-on-the-girl-s-meeting-on-the-third-floor-of-the-school-sikandhra-rahu-news-ali2989843156","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बच्ची के स्कूल की तीसरी मंजिल पर मिलने की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बच्ची के स्कूल की तीसरी मंजिल पर मिलने की जांच शुरू
विज्ञापन
हाथरस : बच्ची के स्कूल में बंद रहने की जांच करते खंड शिक्षा अधिकारी। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
नगर के रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर की कक्षा केजी की बालिका के दिन तीन घंटे तक स्कूल की तीसरी मंजिल पर रहने के मामले की जांच शुरू हो गई है। खंड शिक्षा अधिकारी हसायन लक्ष्मीकांत ने शुक्रवार को स्कूल में जाकर जांच की। वह अपनी रिपोर्ट बीएसए को सौंपेंगे।
बता दें कि स्कूल की केजी कक्षा की छात्रा काव्या पुत्री सचिन गुप्ता कुछ दिन पूर्व किसी तरह स्कूल भवन की तीसरी तल स्थित गोदाम में पहुंच गई। किसी तरह गोदाम की किवाड़ बंद हो र्गइं। नियत समय पर जब बच्ची स्कूल नहीं पहुंची तो परिजन तलाशते हुए स्कूल आए। उन्हें वहां कह दिया गया कि वह ई रिक्शा से घर चली गई है।
ई रिक्शा चालक ने बच्ची के घर लौटने की पुष्टि नहीं की। इधर, प्रधानाचार्य और प्रबंध तंत्र के लोग घर पहुंच गए, लेकिन बच्ची नहीं मिली। करीब तीन घंटे बाद बच्ची स्कूल के गोदाम में रोती मिली। मामला सुर्खियों में आया तो बीएसए ने जांच के आदेश दिए। शुक्रवार को बीईओ ने स्कूल पहुंचकर बच्ची के पिता और स्कूल के अध्यापकों से बात की। संवाद