फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Investigation of development work done in the area panchayat Sasni and Hasayan in balance

हाथरस : क्षेत्र पंचायत सासनी और हसायन में हुए विकास कार्यों की जांच अधर में

Fri, 12 Feb 2021 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Investigation of development work done in the area panchayat Sasni and Hasayan in balance
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की क्षेत्र पंचायत सासनी व क्षेत्र पंचायत हसायन के क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जांच को लेकर अफसरों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। करीब छह माह से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी अधिकारियों द्वारा जांच आख्या उपलब्ध नहीं कराई गई है। अब सीडीओ आरबी भास्कर ने दोनों पंचायतों के जांच अधिकारियों को पत्र भेजकर एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
छह माह पूर्व ग्राम पंचायत शहवाजपुर के रहने वाले जोधपाल सिंह व जुगेंद्र पाल सिंह ने शपथ पत्रों के माध्यम से शिकायती पत्र दिया था। इसमें अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत हसायन पर अनियमितता बरतने के आरोप लगाते हुए विकास कार्यों की जांच कराए जाने की मांग की गई थी। इसे लेकर जांच कमेटी भी गठित की गई। जांच कमेटी में अपर जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी व अधिशासी अभियंता लोनिवि को तकनीकी अधिकारी नामित किया था।
विज्ञापन

छह माह बीत जाने के बाद भी जांच अभी लंबित है। करीब एक साल पूर्व शिकायतकर्ता सुशील प्रभाकर निवासी नया बिजलीघर ने शपथ पत्रों के जरिये पूर्व ब्लॉक प्रमुख सासनी राजकुमारी व अंजली सोलंकी पर अपने-अपने कार्यकाल में कराए गए कार्यों में अनियमितता बरतने की शिकायत की थी। शिकायत की जांच कराने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें जिला विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी, अधिशासी अधिकारी को तकनीकी अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी को सदस्य नामित किया गया। एक साल बीत जाने के बाद भी जांच अभी तक लंबित है। जांच अधिकारियों द्वारा इसमें हीलाहवाली बरती जा रही है। अब इन मामलों में सीडीओ आरबी भास्कर ने जांच अधिकारियों को तत्काल जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed