फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Interrogation of vicious criminal Deepa on remand

हाथरस : शातिर बदमाश दीपा को रिमांड पर लेकर की पूछताछ

Thu, 12 Jan 2023 08:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Interrogation of vicious criminal Deepa on remand
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने गांव बिर्रा के शातिर बदमाश दीपक उर्फ दीपा को न्यायालय में समर्पण के बाद रिमांड पर लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर काफी सामान बरामद किया है।
एसएचओ सतेंद्र सिंह राघव ने बताया कि 9 नवंबर 2022 को गांव जरैया निवासी जितेंद्र पुत्र महावीर सिंह ने कोतवाली में अपनी दुकान में हुई मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी होने की तहरीर कोतवाली में दी थी। 12 दिसंबर 2022 को श्री रामलीला मैदान के पीछे रहने वाले मनोज वार्ष्णेय पुत्र दिनेश वार्ष्णेय ने भी तहरीर दी थी।
विज्ञापन

इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसएचओ ने बताया मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामलों की जांच करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने एक दिसंबर को घटना का खुुुलासा किया था। इसके आधार पर मामले में कुछ धाराएं और बढ़ाई गई थीं। जांच में गांव बिर्रा के शातिर दीपक उर्फ दीपा पुत्र ओमप्रकाश और यहीं के साबिर पुत्र रिजाक के नाम प्रकाश में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भनक लगते ही दोनों बदमाशों ने न्यायालय में समर्पण कर दिया और न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस ने इन्हें रिमांड पर लिया और पूछताछ करने के बाद वापस जेल भेज दिया। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर आधा दर्जन कीपेड मोबाइल फोन व दो जोड़ी पायल बरामद की हैं। एसएचओ ने बताया कि दीपा काफी शातिर किस्म का बदमाश है। उसके खिलाफ पूर्व में 11जी से लेकर 3 यूपी गुंडा एक्ट, एनडीपीएस और हत्या का प्रयास सहित एक दर्जन से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। साबिर के खिलफ भी करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed