फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Instructions to shift teams to power transformers in 3 days

हाथरस: 3 दिन में टीम बनाकर विद्युत ट्रांसफार्मरों को शिफ्ट करने के निर्देश

Tue, 17 Dec 2019 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Instructions to shift teams to power transformers in 3 days
हाथरस: अपर आयुक्त को विद्युत लाइन संबंधी समस्या बताते नगर पालिकाध्यक्ष। - फोटो : HATHRAS
तीन दिन में टीम बनाकर ट्रांसफार्मरों को शिफ्ट करने के निर्देश
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष ने अपर आयुक्त को विकास कार्यों में आ रही विद्युत विभाग संबंधी समस्याओं की दी जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जलेसर रोड पर विद्युत विभाग द्वारा नाला निर्माण में बाधा बन रहे ट्रांसफॉर्मरों को नहीं हटाए जाने को लेकर अपर आयुक्त अलीगढ़ मंडल शमीम अहमद ने विद्युत विभाग और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व अधिकारियों के साथ बैठक की।
अपर आयुक्त ने नगर के विकास कार्यों में बाधा बन रहे ट्रांसफॉर्मरों को एक टीम बनाकर सर्वे के उपरांत तीन दिन में हटाने के निर्देश दिए। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि टीम में नगर पालिका परिषद के ईओ डॉ. विवेकानंद, प्रकाश निरीक्षक योगेश भारद्वाज एवं विद्युत विभाग की ओर से दो सहायक अभियंता व दो अवर अभियंताओं को नामित किया गया है। इस टीम को न्यूनतम दर पर ट्रांसफॉर्मर शिफ्ट कराए जाने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बैठक में नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज के निर्माण के चलते विद्युत लाइनों को भूमिगत किया जा रहा हैं। भविष्य में सासनी गेट चौराहे से गांधी पार्क मार्ग ही आगरा अलीगढ़ जाने के लिए विकल्प रहेगा। इस मार्ग पर बिजली के खंभे सड़क के बीचों-बीच लगे हुए हैं, जिसके कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। इन खंभों को सड़क के किनारे लगभग चार से पांच फुट पीछे कर दिया जाए, जिससे मार्ग पर जाम नहीं लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed