{"_id":"60a804348ebc3e25fb160a59","slug":"hathras-instructions-to-provide-oximeter-and-thermometer-to-monitoring-committees-hathras-news-ali263625275","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : निगरानी समितियों को ऑक्सीमीटर व थर्मामीटर उपलब्ध कराने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : निगरानी समितियों को ऑक्सीमीटर व थर्मामीटर उपलब्ध कराने का निर्देश
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोविड-19 संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण के लिए जिलाधिकारी रमेश रंजन ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका और नगर पंचायत को निगरानी समितियों की टीमों की संख्या में वृद्धि करने व निगरानी समितियों के साथ प्रतिदिन सर्वे कार्य के दौरान भ्रमण करने के निर्देश दिए।
जिला पंचायतराज अधिकारी को प्रत्येक ग्राम पंचायत में गठित निगरानी समिति के पास क्रियाशील पल्स ऑक्सीमीटर एवं थर्मामीटर की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि कोविड टीकाकरण व टेस्टिंग के लिए ब्लॉकवार प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित किया जाए। संवाद