फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Instructions given to give benefits of welfare schemes to eligible beneficiaries

हाथरस : पात्र लाभार्थियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए दिए निर्देश

Fri, 20 May 2022 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Instructions given to give benefits of welfare schemes to eligible beneficiaries
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायतराज विभाग, श्रम विभाग, जिला सेवायोजन और कौशल विकास मिशन, उद्योग विभाग, खादी ग्रामोद्योग विभाग के अंतर्गत संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को चिन्हित कर उन्हें इन योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देेश दिए।
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिले में 4000 के लक्ष्य के सापेक्ष 4,365 प्रशिक्षणार्थियों को पंजीकृत किया गया है और 189 लाभार्थियों को प्रशिक्षित किया गया है। 158 प्रशिक्षणार्थियों को सेवायोजित किया गया। वित्तीय वर्ष 2022-23 में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत कुल छह प्रशिक्षणप्रदाताओं के लिए 864 का लक्ष्य मिला है। डीएम ने लक्ष्य के सापेक्ष प्रशिक्षण प्रदाताओं से जल्द से जल्द प्रशिक्षण शुरू कराने के साथ प्रशिक्षित लाभार्थियों की प्रगति और सेवायोजन की प्रगति में सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि गत वर्ष तक 82,412 श्रमिक पंजीकृत थे। पिछले माह 740 श्रमिकों का पंजीकरण किया गया है। नवीनीकरण के लिए 17,983 श्रमिक पात्र पाए गए हैं। उन्होंने विभाग की ओर से संचालित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। प्रभारी जिला पंचायतराज अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण कराया जाना था। जिले में कुल 463 ग्राम पंचायत हैं, जिसमें से 279 ग्राम पंचायतों में पूर्व से पंचायत भवन निर्मित हैं। 184 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण कराया जाना था। इसके सापेक्ष 183 ग्राम पंचायतों में भूमिका चिह्नीकरण करते हुए 163 में पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed