फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Instructions for conducting regular health check-up of cows living in Gaushala

हाथरस : गोशाला में रह रहे गोवंश का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश

Sun, 01 May 2022 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Instructions for conducting regular health check-up of cows living in Gaushala
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने ग्राम पंचायत पुन्नेर में निर्मित वृहद स्थायी गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां गायों का पूजन कर उन्हें गुड़-चना खिलाया। ग्राम प्रधान ने उपस्थित सभी लोगों को स्मृति चिह्न व दुपट्टा देकर सम्मानित किया।
राज्य मंत्री ने स्थायी गोशाला में संरक्षित गोवंश के लिए पीने के पानी, टीनशेड, खाने के लिए हरा चारा एवं भूसे आदि की व्यवस्था संतोषजनक मिलने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने खुले में घूम रहे मवेशियों को पकड़वाकर जिले में संचालित स्थायी/अस्थायी गोशालाओं में संरक्षित कराने और पशुओं का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण/ईयर टैगिंग कराने के निर्देश दिए। डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि जिले में कुल 32 अस्थायी व स्थायी गोवंश आश्रय स्थल संचालित हैं। इनमें से दो वृहद गोशालाएं हैं। जिले में कुल 12,500 गोवंश संरक्षित हैं।
विज्ञापन

पुन्नेर गोशाला में कुल 340 गोवंश संरक्षित हैं। जिसमें से 119 नर और 221 मादा गोवंश संरक्षित हैं। इनकी देखरेख के लिए कुल आठ कर्मचारी तैनात हैं। इसमें से छह कर्मचारी दिन में तथा दो कर्मचारी रात्रि में कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि पहले गोशाला में गोवंश को खुला छोड़कर रखा जाता था, जिससे बड़े जानवर छोटे जानवरों को चारा खाने नहीं देते थे। आपस में लड़कर एक-दूसरे को घायल कर लेते थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर गोवंश को बांधकर रखा जाता है। छोटे तथा बड़े जानवरों को बाड़ों में रखा गया है। लगभग 500 बीघे भूमि में पशुओं के लिए हरा चारा उपलब्ध कराने के लिए नैपियर घास की बुवाई जुलाई माह में की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed