फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Information given about the schemes of the central and state government in the conference

हाथरस : सम्मेलन में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

Tue, 28 Dec 2021 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Information given about the schemes of the central and state government in the conference
हाथरस : अलीगढ़ रोड स्थित नवग्रह गेस्ट हाउस में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा के जिला सम्मेलन को संबोध - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा का जिला महिला सम्मेलन का आयोजन सोमवार को नवग्रह गेस्ट हाउस में किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री भाजपा व महिला मोर्चा की प्रभारी अंजुला माहौर व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रिया अग्रवाल रहीं। अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, सांसद पत्नी रजनी दिलेर, अनुसूचित मोर्चा की मंत्री श्वेता दिवाकर , क्षेत्रीय मंत्री डॉली माहौर रहीं। कार्यक्रम की संयोजक क्षेत्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दुर्गेश नंदनी रहीं।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सुनीता वर्मा ने की व संचालन स्मृति पाठक व बबिता वर्मा ने किया। सभी अतिथियों का सुचेता जॉन व कमलेश शर्मा ने दुपट्टा पहनाकर छवि चित्र भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के अंजुला माहौर ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की महिलाओं को जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं। सरकार ने नारी सशक्तीकरण के लिए कई कार्यक्रम चलाए हैं। महिलाओं को सरकारी योजनाओं के लाभ मिल रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके विपक्षी दलों पर तीखे प्रहार भी किए गए। सम्मेलन में शामिल महिलाओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम में लीलावती पुंढीर, शालिनी पाठक, मीरा माहेश्वरी, प्रभा सिंह, राबिया खान, सोनिया नारंग, आरती गौतम, सरिता शुक्ला, कल्पना चौधरी, ममता अग्रवाल, पूनम सिंह, सुनीता शर्मा, सविता दीक्षित, स्वदेशी आर्य, संतोष जोशी, कु. नीतू आदि मौजूद थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed