{"_id":"60dcabb48ebc3ebb4c4fe3e8","slug":"hathras-information-about-the-electrical-works-operated-in-the-industrial-area-of-salempur-hathras-news-ali266916149","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर में संचालित विद्युत के कार्यों के बारे में ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर में संचालित विद्युत के कार्यों के बारे में ली जानकारी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर की अध्यक्षता में जनपद के उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। सीडीओ ने संबंधित समस्त विभागीय अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करके जनपद में होने वाले औद्योगिक निवेश के लिए सहयोग करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी शिकायती प्रार्थना पत्रों पर निर्धारित समयावधि में कार्रवाई की जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को अनुपालन आख्या प्रेषित करने के निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर में अलग से औद्योगिक फीडर बनाए जाने और जर्जर विद्युत लाइनों के सुदृढ़ीकरण के बारे में सीडीओ ने जानकारी ली। अधीक्षण अभियंता विद्युत ने बताया कि अलग से औद्योगिक फीडर बनाए जाने के लिए प्रस्ताव उच्चाधिकारियों द्वारा स्वीकृत कर दिया गया है। औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर में विद्युत संबंधी समस्याओं जैसे जर्जर तार, जर्जर खंभे एवं लाइनों के सुदृढ़ीकरण कराने के लिए निदेशालय द्वारा बिजनेस प्लान के अंतर्गत स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। बिजनेस प्लान के अंतर्गत बजट उपलब्ध होने पर लंबित कार्य शीघ्र प्रारंभ करा दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि छोटे एवं लघु उद्यमियों को दो किलोवाट से नौ किलोवाट तक के संयोजन निर्गत करने के लिए 100 केवीए परिवर्तक का प्राक्कलन स्वीकृत करा लिया गया है। उद्यमियों को अलग से परिवर्तक स्थापित कराने का खर्च वहन नहीं करना पड़ेगा। सीडीओ ने उपायुक्त उद्योग को अपने स्तर से औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर में नालियों कि की गई सफाई कार्य का सत्यापन कराने एवं उद्यमियों से समस्या के निराकरण की पुष्टि करने के निर्देश दिए। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष के लिये प्रदेश सरकार द्वारा लक्ष्य निर्धारित कर दिए गए हैं। इसके तहत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना में लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है।