{"_id":"5f0f57de8ebc3e63ce249314","slug":"hathras-information-about-schemes-given-to-farmers-benefits-of-credit-cards-hathras-news-ali2387261134","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, क्रेडिट कार्ड के बताए फायदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, क्रेडिट कार्ड के बताए फायदे
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बुधवार को जिले के सभी सीएससी पर सीएससी किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान किसान गोष्ठी के दौरान किसानों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। मास्क वितरण किए गए।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा के बारे में ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी गई। कामन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक प्रदीप कुमार ने बताया की कामन सर्विस सेंटर के माध्यम से कृषकों को इन तीनों योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिया जा रहा है।
प्रधानमंत्री मानधन योजना में 18 से 40 वर्ष के ग्रामीणों को पेंशन योजना में रजिस्ट्रेशन कराना है। जिसमें 60 वर्ष के बाद उनको 3000 रुपये निश्चित पेंशन मिलने का प्रावधान है। जिसमे किसान को 55 रुपये से लेकर 200 रुपये तक प्रीमियम उम्र के अनुसार देय है। फसल बीमा के लाभ एवं प्रीमियम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जिन किसानों के सम्मान निधि की किश्त अभी तक नही मिली है, उन सभी का पंजीकरण कराया गया। जिससे किसानों को जल्द से जल्द किसान सम्मान निधि का लाभ मिलेगा।