हाथरस : एनसीसी कैडेट्स को दी सैन्य भर्ती के बारे में जानकारी
सार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस एनसीसी की 9यूपी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल नवजोत सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्नल आरके सिंह के निर्देशन में डिग्री कॉलेजों के एनसीसी कैडेट्स को सेना में आधिकारिक पदों पर नियुक्ति के लिए विशेष तैयारी का अभियान चलाया गया। कमान अधिकारी के आदेश पर बटालियन के सूबेदार अली, सीएचएम हेमराज, हवलदार सुशील कुमार ने बागला डिग्री कॉलेज में एनसीसी कैडेट को विशेष प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में कैडेट्स को सेना की परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के बारे में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन
हाथरस : एनसीसी कैडेट्स को सेना में भर्ती होने के संबंध में जानकारी देते एनसीसी अधिकारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS