फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: influx of leaders of several political parties to wipe the tears of the victim's family

हाथरस: पीड़ित परिवार के आंसू पोंछने के लिए लगा रहा कई राजनीतिक दलों के नेताओं का तांता

Wed, 07 Oct 2020 11:40 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hathras: influx of leaders of several political parties to wipe the tears of the victim's family
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की बच्ची की इगलास के एक गांव में दुष्कर्म के बाद हत्या के बाद परिजनों को सांत्वना देने के लिए दिनभर गांव में कई राजनेताओं का तांता लगा रहा। हर किसी ने पीड़ित परिवार के आंसू पोंछे और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और राष्ट्रीय महासचिव यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देशों के तहत विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव जितेंद्र गौतम एडवोकेट और सादाबाद नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा ने क्षेत्र के एक गांव में पहुंचकर बच्ची के परिवार वालों को मिलकर सांत्वना दी। गौरतलब है कि इगलास क्षेत्र के एक गांव में सादाबाद क्षेत्र के एक गांव की चार वर्षीय मासूम के साथ मौसेरे भाई ने दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

सोमवार को उपचार के दौरान बालिका की मौत हो गई थी। कांग्रेस नेताओं ने घटना पर रोष व्यक्त करते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और कहा कि यदि पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने संवेदनशीलता और सजगता से काम लिया होता तो बालिका की जान बचाई जा सकती थी। पुलिस द्वारा संपूर्ण घटनाक्रम में मात्र खानापूर्ति की गई। मुख्य आरोपी के स्थान पर उसके बड़े भाई को गिरफ्तार किया गया। प्रतिनिधिमंडल में विष्णु, जगत रावत, जैनुद्दीन जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद नेताओं ने भी परिजनों को दिया मदद का भरोसा
सादाबाद। क्षेत्र के एक गांव की एक चार साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद की गई हत्या के बाद राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को गांव में पहुंचा और परिजनों को सांत्वना देकर हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। रालोद के बृज क्षेत्र अध्यक्ष गुड्डू चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में महिला अपराधों में बढ़ोतरी हो गई है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गए हैं। इन्हें रोकने के लिए कोई कड़े कदम नहीं उठाए जा रहे, जिससे आए-दिन इस तरह की वारदातें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा न तो अपने वादों को पूरा कर सकी और न ही जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतर सकी है। इस मौके पर रामअवतार सिंह सिकरवार, अनिल चौधरी सनेहीलाल, कलोदी आदि मौजूद थे।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने भी दी परिजनों को सांत्वना
सादाबाद। वरिष्ठ रालोद नेता और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गिरेंद्र चौधरी ने भी बिटिया के गांव में पहुंचकर बच्ची के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा है प्रदेश में बहन-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नही है। घटनाओं पर अंकुश नही लग पा रहा है। घटनाओं के बाद सरकार सिर्फ मुआवजा देकर अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रही है। उन्होंने अलीगढ़ जिला प्रशासन से मांग की कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। दूसरी बेटी जो आरोपी मौसी के पास है, उसे परिवार को दिलाया जाए। उनके साथ दामोदर सिंह प्रधान ,सुरेंद्र सिंह, हरि सिंह, ओमी आदि मौजूद रहे।

भाजपाइयों ने भी बच्ची के परिजनों को बंधाया ढांढस
सादाबाद। भाजपा नेता और भारतीय खाद्य निगम के सदस्य डॉ. अविन शर्मा ने गांव में पहुंचकर बच्ची के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि इगलास कोतवाल को निलंबित कर दिया गया है। जल्द ही बच्ची की हत्या का मुख्य आरोपी भी गिरफ्तार होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह आचार्य, डॉ. देवचंद्र गौड़, हंवीर सिंह प्रधान आदि ने भी गांव पहुंचकर शोक संवेदना जाहिर की। उन्होंने मृत बच्ची के परिजनों को आश्वस्त किया कि उनकी हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed