फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Independence Day celebrated with colorful programs in schools and colleges

हाथरस : स्कूल-कॉलेजों में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

Tue, 16 Aug 2022 11:00 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Independence Day celebrated with colorful programs in schools and colleges
हाथरस: घास की मंडी में ट्रांसपोर्ट यूनियन के बैनर तले ध्वजारोहण करतीं एआरटीओ। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिलेभर के बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा और उच्च शिक्षा के स्कूल कॉलेजों में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस की धूम रही रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने देशभक्ति का संदेश दिया। अमर शहीदों के बारे में भी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी।
आरपीएम इंटर कॉलेज व डिगी कॉलेज में संरक्षक डॉ. उमाशंकर शर्मा और बागला डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. एससी शर्मा ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रबंध समिति के अध्यक्ष पदम नारायण अग्रवाल, सचिव प्रदीप गोयल, सदस्यों और प्राचार्या प्रो. इंदु वार्ष्णेय ने ध्वजारोहण किया। सरस्वती डिग्री कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरिशंकर वार्ष्णेय ने ध्वजारोहण कर हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

बागला डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह छौंकर आदि ने झंडा फहराया। श्री रामचंद्र अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज कार्यवाहक अध्यक्ष रवि प्रकाश गोयल, प्रबंधक अजय कुमार गर्ग, प्रधानाचार्य रेखा कुमारी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। वर्ष 2020, 2021-2022 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की साहित्यिक वर्ग, विज्ञान वर्ग, कॉमर्स वर्ग व्यावसायिक वर्ग की सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को सेठ कन्हैयालाल मित्तल धार्मिक ट्रस्ट द्वारा चांदी के मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री मानिक चंद इंटर कॉलेज लाड़पुर में प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। विश्व हिंदू महासंघ हाथरस के बैनर तले विद्यालय परिसर से धीरेंद्र प्रताप सिंह, डीओसी उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड के नेतृत्व में स्काउट एवं गाइड और छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। डीआरबी इंटर कॉलेज, एमएलडीवी पब्लिक इंटर कॉलेज एवं तरफरा रोड स्थित आरकेएसके इंटरनेशनल स्कूल में ध्वजारोहण संस्था के प्रबंधक/डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त एवं विद्युत विभाग से अवकाश प्राप्त इंजीनियर वृंदावन दास अग्रवाल द्वारा किया गया।

सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में 151 झंडे फहराए गए। प्रबंधक दिनेश सेकसरिया व सचिव गौरांग सेकसरिया और लायंस क्लब के अध्यक्ष भोलाशंकर अग्रवाल व श्याम बिहारी अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। लॉर्ड कृष्णा स्कूल में विद्यालय की संस्थापिका गायत्री देवी, डायरेक्टर देवेंद्र उपाध्याय, संध्या उपाध्याय व प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने झंडा फहराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed