{"_id":"61a70b3a63e6c808381cbe4f","slug":"hathras-indecent-act-with-woman-by-entering-the-house-sikandhra-rahu-news-ali279441958","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : घर में घुसकर महिला के साथ की अश्लील हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : घर में घुसकर महिला के साथ की अश्लील हरकत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ गांव के ही पांच नामजदों लोगों ने घर में घुसकर तमंचे और चाकुओं के बल पर अश्लीलता की। विरोध करने पर महिला को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया गया। महिला को इलाज के लिए रेफर किया गया है।
गांव निवासी महिला ने प्रदीप कुमार, सुरेश, रूपकिशोर, रमेश चंद्र, मनोज कुमार के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 20 की दोपहर में जब वह घर में अकेली थी तो ये पांचों नामजद हाथों में तमंचा और फरसा लेकर घर में घुस आए और हथियारों के बल पर उसे कमरे में खींचकर ले गए, जिससे उसके कपड़े फट गए। शोर मचाने पर उसे बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया गया। इलाज के लिए उसे रेफर किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। संवाद