फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Indecency with EO during park construction, laborers driven away

हाथरस : पार्क निर्माण के दौरान ईओ से अभद्रता, मजदूरों को भगाया

Sat, 17 Dec 2022 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Indecency with EO during park construction, laborers driven away
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बे में नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे पार्क के निर्माण कार्य को एक व्यक्ति ने हंगामा कर रोक दिया और वहां से मजदूरों को भगा दिया। मौके पर आए ईओ से भी उसने अभद्रता की। मौके पर एसडीएम सादाबाद विपिन कुमार शिवहरे और कोतवाली निरीक्षक पुलिस बल के साथ पहुंच गए और पार्क निर्माण कार्य को दोबारा शुरू कराया।
एसडीएम ने बताया कि सहपऊ में नगर पंचायत द्वारा सभी जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद नियमानुसार पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। पार्क की जमीन पर कस्बा निवासी रामगोपाल नाम के एक व्यक्ति ने चारपाई रखकर भैंस बांधकर और कृषि उपकरण रखकर अवैध कब्जा कर रखा था।
विज्ञापन

इसके साथ ही पार्क के अंदर की साइड दरवाजा भी बना लिया है। रविवार को जब चारदीवारी का निर्माण हो रहा था तो इस व्यक्ति ने निर्माण कर रहे मजदूरों ने काम को रोक दिया और वहां से भगा दिया। मौके पर पहुंचे ईओ से भी अभद्रता की गई। एसडीएम ने बताया कि मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे को हटवाकर निर्माण कार्य को फिर से शुरू करा दिया गया है। इस व्यक्ति के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed