फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: indecency, scuffle with police on asking to apply mask

हाथरस: मास्क लगाने की कहने पर पुलिस से की अभद्रता, हाथापाई

Mon, 22 Jun 2020 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: indecency, scuffle with police on asking to apply mask
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मास्क लगाने की बात कहने पर एक बाइक पर सवार दो लोग पुलिस से भिड़ गए। यहां बाइक सवारों ने पुलिस से हाथापाई कर दी, जिसके बाद उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। थाने मेें भी एक युवक ने काफी हंगामा काटा।
रविवार की दोपहर को कोतवाली हाथरस गेट के बाहर पुलिस कर्मी बिना मास्क वाले बाइक सवारों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच वहां पर एक बाइक आकर रुकी, उस बाइक पर दो लोग सवार थे। इन्होंने मास्क नहीं लगा रखा था। वहां मौजूद इंस्पेक्टर ने उन दोनों लोगों से मास्क लगाने की बात कही। इस बीच बाइक सवार पुलिस कर्मियों से बहस करने लगे।
विज्ञापन

बाइक पर सवार एक युवक ने तो सारी हद की पार कर दी। उसने पुलिस वालों को धक्का तक दे मारा। यहां पर हाथापाई हो गई और फिर बाइक सवार दोनों लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ मनोज कुुमार शर्मा ने बताया कि अनिल शर्मा व राजेश शर्मा निवासी साकेत कॉलोनी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस से अभद्रता और कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed