{"_id":"60ca46f78ebc3e29e05e4017","slug":"hathras-indecency-over-phone-from-advocate-couple-complaint-to-dgp-hathras-news-ali265703715","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अधिवक्ता दंपती से फोन पर अभद्रता, डीजीपी से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अधिवक्ता दंपती से फोन पर अभद्रता, डीजीपी से शिकायत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
दीवानी कचहरी के अधिवक्ता दंपती ने कोतवाली सदर में तैनात सिपाही पर फोन पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में डीजीपी सहित पुलिस प्रशासनिक के अधिकारियों से शिकायत करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
मुकेश चतुर्वेदी दीवानी कचहरी के अधिवक्ता हैं। उनकी पत्नी भी वकील हैं। मुकेश चतुर्वेदी का कहना है कि उन्होंने नौ जून की शाम करीब साढ़े छह बजे अपनी मुवक्किल अनीता के मोबाइल नंबर पर फोन किया तो कोतवाली सदर के एक मुंशी ने फोन को उठाया। आरोप है कि फोन उठते ही सिपाही अभद्रता करने लगा और थाने की हवालात में डालने की धमकी दी।
जब फोन को अधिवक्ता मुकेश की पत्नी ने लिया तो सिपाही उनके साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। अधिवक्ता दंपती का आरोप है कि सिपाही ने जितना हो सकता था, उतनी अभद्रता की। अधिवक्ता ने बताया कि वह एसपी और सीओ को भी लिखित में शिकायत दे चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।