फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Increased tension of power officers due to thunderstorms and rain

हाथरस : आंधी-बारिश से बिजली अफसरों की बढ़ी टेंशन

Sat, 15 May 2021 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Increased tension of power officers due to thunderstorms and rain
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आए-दिन मौसम बदलने से आम लोगों को बेशक गर्मी से निजात मिल रही है, लेकिन बिजली अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। आए-दिन आ रही आंधी-बारिश से बिजली की लाइनें व खंभे क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। अब तक विभाग को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हो चुका है। इसे लेकर अधिकारी खासे परेशान हैं।
उल्लेखनीय है कि मई के महीने में हर रोज सुबह और शाम को आंधी व बारिश आ रही है। इस कारण बिजली सिस्टम चरमरा गया है। शहर से देहात तक बिजली की लाइनों में फॉल्ट हो रहे हैं। ग्रामीण अंचल में तो खंभे और लाइनें धराशाई हो रहे हैं। इस कारण बिजली आपूर्ति में व्यवधान हो रहा है और लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन

बीते दिनों आई आंधी के चलते सिकंदराराऊ क्षेत्र में बिजली विभाग को 20 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। बड़ी संख्या में खंभे धराशाई हो गए। कोरोना काल के चलते विभाग को फिलहाल पर्याप्त राजस्व भी नहीं मिल पा रहा। इससे बिजली अधिकारियों के माथे पर चिंता के बल गहरा गए हैं। पूर्व में जो प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजे गए हैं, उनको अभी तक मंजूरी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed