{"_id":"6196963edc09417923676242","slug":"hathras-increase-or-remove-name-in-voter-list-by-doing-door-to-door-survey-sasni-news-ali2784852182","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : डोर टू डोर सर्वे कर मतदाता सूची में नाम बढ़ाएं या हटाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : डोर टू डोर सर्वे कर मतदाता सूची में नाम बढ़ाएं या हटाएं
विज्ञापन
सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल में प्रशिक्षण का उद्घाटन करतीं एसडीएम अंजलि गंगवार।
- फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल में बृहस्पतिवार को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार सुनील कुमार, एबीएसए सुबोध पाठक, एबीएसए हाथरस पवन कुमारी, सभी बीएलओ व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन एसडीएम अंजलि गंगवार ने किया। एसडीएम ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में सभी पात्र व्यक्तियों की सहभागिता सुनिश्चित करने और मतदाता सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया है।
एसडीएम ने कहा कि प्रतिदिन डोर टू डोर सर्वे कर यह सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जुड़ने से न छूट जाए, न किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची से हटाया जाए। जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गई है या कहीं पलायन कर गए है उनका नाम हटाया जाए।
मतदाता सूची में संशोधन का कार्य ध्यान पूर्वक गंभीरता से किया जाए। इस दौरान सबसे अधिक 6,7,8 फार्म जमा करने वाले पांच बीएलओ को प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रंगोली भी बनाई।
विज्ञापन
इसी क्रम में क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सीकूर में स्कूली बच्चों ने पोस्टर सजाकर गांव में मतदाता जागरूक रैली निकाली। मौके पर श्यामवीर सिंह, कौशल किशोर यादव, विनोद कुमार शर्मा, पुष्पलता, परमानंद, दिनेश कुमार, राकेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, जगदीश, राजू का सहयोग रहा।