{"_id":"5ecfffb68ebc3e9065581db1","slug":"hathras-increase-in-information-of-visitors-from-other-provinces-hathras-news-ali23477742","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: अन्य प्रांतों से आने वालों की सूचनाओं में आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: अन्य प्रांतों से आने वालों की सूचनाओं में आई तेजी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
लॉकडाउन 4 में मिली छूट के बाद जिले में यकायक लोगों के रफ्तार तेज हुई है। यहां जिला प्रशासन के बने कंट्रोल रूम में अन्य प्रांतों व जिलों से आने वालों की सूचनाओं में तेजी आई है। कंट्रोल रुम पर अन्य प्रांतों व जिलों से आने वालों की सूचनाएं लोगों द्वारा दी जा रही है। इन सूचनाओं पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भेज होम क्वारंटीन किया जा रहा है। कुछ ऐसी कॉल भी आ रही हैं, जिन्होंने तैनात कार्मिकों को भी परेशान कर रखा है। इन कॉलों पर ऐसी डिमांड की जा रही है, जो कि पूरी करना असंभव है।
कोरोना महामारी में शासन की ओर से अन्य प्रांतों व जिलों में फंसे लोगों को अपने अपने घरों में वापसी किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के जारी होते ही यहां जिले के अन्य प्रांतों व जिलों में फंसे लोग, प्रवासी मजदूर तेजी से आना शुरू हो गए। अन्य प्रांतों से लौटने व मजदूरों के गांवों में पहुंचने के साथ ही लोगों द्वारा प्रशासन द्वारा जारी किए गए कंट्रोल रूम के नंबरों पर सूचनाएं देना शुरू कर दिया गया है।
कुछ लोग सीधे गांव व शहरों में पहुंचे तो कंट्रोल रूम पर मिली सूचना पर इन लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है और होम क्वारंटीन भी किया गया है। कुछ ऐसी कॉलें प्रशासन को मिल रही हैं, जिन पर ऐसी डिमांड की जा रही है। जो कॉलर को उपलब्ध कराना संभव ही नहीं है। कॉलरों द्वारा कुरकुरे चिप्स आदि की डिमांड की जा रही है।