{"_id":"61cf51eabcb77750a47d8fcb","slug":"hathras-income-tax-raid-on-sp-mlc-s-perfume-factory-hathras-news-ali2819764189","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सपा एमएलसी की इत्र फैक्टरी पर आयकर का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सपा एमएलसी की इत्र फैक्टरी पर आयकर का छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
समाजवादी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पंपी की हसायन कस्बे में स्थित इत्र की फैक्ट्री में शुक्रवार की सुबह आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा की टीम ने छापा मारा। पुष्पराज उर्फ पंपी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं और पिछले दिनों समाजवादी इत्र लॉंच कर वह चर्चा में आए थे। उनकी यह फैक्टरी कई साल से बंद पड़ी थी। आयकर विभाग की टीम देर शाम तक उनकी इस फैक्टरी को खंगाल रही थी। स्थानीय विभागीय अधिकारियों को इस छापे से दूर रखा गया। छापामार टीम के सदस्य कानपुर और आगरा जिले के नंबरों की गाड़ियों से आए थे।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कानपुर के एक इत्र व्यवसायी के यहां जब छापा मारा गया तो करोड़ों रुपये की नकदी व सोना बरामद हुआ था। उसके बाद शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम ने इत्र कारोबारी व सपा के एमएलसी पुष्पराज जैन के ठिकानों पर भी छापा मारा। पुष्पराज जैन की एक फैक्टरी हसायन कस्बे में सिकतरा रोड पर है। यह फैक्टरी पिछले कई साल से बंद पड़ी है और वहां एक चौकीदार अपने परिवार के साथ रहता है।
शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे तीन गाड़ियों में आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा के करीब करीब 12 अधिकारी व कर्मचारी इस फैक्टरी पर पहुंचे। इन लोगों ने चौकीदार से मुख्य दरवाजा खुलवाया और फैक्टरी के अंदर चले गए। उसके बाद टीम वहां फैक्टरी के अंदर अपनी कार्यवाही में जुट गई। टीम ने वहां रिकॉर्ड आदि चेक किए और फैक्टरी को खंगालने में लगी रही। चौकीदार से भी पूछताछ की। देर शाम तक टीम की यह पड़ताल वहां जारी थी। इधर, टीम ने स्थानीय अधिकारियों को इस कार्रवाई से दूर रखा और उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी। थाना पुलिस व स्थानीय प्रशासन को भी इसकी जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
एक दिन पहले आकर टीम देख गई थी लोकेशन
हाथरस। बताते हैं कि यह टीम बृहस्पतिवार की शाम को ही इस फैक्टरी पर आ गई थी, लेकिन बाहर से ही लोकेशन देखकर टीम लौट गई थी। उसके बाद शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे टीम ने फिर यहां छापा मारा। संवाद