फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: In search of master mind in the game of illegal gas refilling

हाथरस : अवैध गैस रिफलिंग के खेल में मास्टर माइंड की तलाश

Thu, 15 Sep 2022 11:00 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:00 PM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसबुधवार की देर शाम शहर के मोहल्ला मधुगढ़ी से गैस रिफलिंग के दौरान बरामद किए गए 31 गैस सिलिंडरों के मामले में कई राज खुलने अभी बाकी है। यह सिलिंडर कहां से आए, इस गोरखधंधे का मास्टरमाइंड कौन है, सिलिंडर किस उपभोक्ता की किताब पर लिए गए हैं पूर्ति विभाग ने इसकी जांच शुरू कर दी है। टीम को बताया गया कि यह कमरा शौकत अली नाम के व्यक्ति ने किराए पर लिया था।

विज्ञापन
Hathras: In search of master mind in the game of illegal gas refilling

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम शहर के मोहल्ला मधुगढ़ी से गैस रिफलिंग के दौरान बरामद किए गए 31 गैस सिलिंडरों के मामले में कई राज खुलने अभी बाकी है। यह सिलिंडर कहां से आए, इस गोरखधंधे का मास्टरमाइंड कौन है, सिलिंडर किस उपभोक्ता की किताब पर लिए गए हैं पूर्ति विभाग ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि मोहल्ला मधुगढ़ी के एक मकान में अवैध रूप से गैस रिफलिंग का काम चल रहा था। सूचना पर पूर्ति विभाग ने पुलिस फोर्स के साथ छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान विभाग ने 31 सिलिंडर जब्त किए थे। विभाग ने नबंर प्रिंट करने की मशीन, डिजिटल तराजू आदि सामान बरामद किया। टीम को बताया गया कि यह कमरा शौकत अली नाम के व्यक्ति ने किराए पर लिया था। अब इस मामले में कई पहलु अनसुलझे हुए बने हुए हैं।
विज्ञापन

पूर्ति विभाग की ओर से इस मामले में एफआईआर दर्ज कराए जाने के लिए डीएम को पत्रावली भेजी गई है। वहीं यह सिलिंडर किस गैस एजेंसी से आए थे और किन उपभोक्ताओं की किताब पर लिए गए थे, यह अभी सवाल बना हुआ है। यहां तक कि इस गोरखधंधे के पीछे मास्टर माइंड कौन है, यह भी जांच का पहलु बना हुआ है। जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव राज यादव ने बताया कि इस मामले में विभागीय जांच भी की जाएगी। वहीं जल्द ही एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed