फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: In protest against the policies of the government, Congressmen took out the BJP Quit Gaddi march, shouting slogans

हाथरस : सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च, की नारेबाजी

Mon, 09 Aug 2021 11:17 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Hathras: In protest against the policies of the government, Congressmen took out the BJP Quit Gaddi march, shouting slogans
हाथरस : शहर के बाजारों में पैदल मार्च निकालते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सरकार की जनविरोधी नीति एवं महंगाई के विरोध में अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च निकाला। मार्च नयागंज स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ। इस मौके पर कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों ने हाथ में कटोरा लेकर भी प्रदर्शन किया और भीख भी मांगी। वहीं कांग्रेस के इस प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट रहा।
कांग्रेस का यह मार्च कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर पत्थर बाजार, लोहट बाजार, सादाबाद गेट, रूई की मंडी, नाजिहाई, घंटाघर, बेनीगंज, पंजाबी मार्केट, रामलीला ग्राउंड, कमला बाजार, सासनी गेट, गुडहाई बाजार, परसट्टा बाजार होते हुए वापस कार्यालय पहुंचा। यहां कांग्रेसियों ने धरना दिया। मौके पर प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी अमित सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों से हर वर्ग दुखी है। प्रत्येक जनमानस त्राहि-त्राहि कर रहा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि आज प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं। जनता भाजपा को सत्ता से हटाने का मन बनाए हुए हैं। महिला इकाई की प्रदेश उपाध्यक्ष बीना गुप्ता एडवोकेट ने कहा इस सरकार में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम ने कहा अब समय आ गया है आज पूरा विपक्ष कांग्रेस के साथ है। मार्च में शैलेंद्र शर्मा, मुन्ना लाल शर्मा, ठाकुर आकाश सिंह, कुलदीप कुमार सिंह, आदित्य शर्मा, राम ब्रिज सिंह एड., विष्णु कुमार आदि थे। वहीं, गांव कोका में आंदोलन की वर्षगांठ पर सियाराम की अध्यक्षता में मार्च निकाला गया। मार्च कोका, अल्हैपुर, तुरसैन, आदि गांवों में निकाला।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसान उत्पीड़न आदि के बारे में बताया। जनता से भाजपा को उखाड़ फेंकने की अपील की। पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा ने कहा कि आज पेट्रोल, डीजल रसोई गैस खाद्य तेल आदि वस्तुओं की महंगाई से जनता त्रस्त है। मौके पर अवधेश बख्शी, डॉ. राजेश गोस्वामी, चौ राजकुमार सिंह, संजीव आंधीवाल, कपिल सिंह, शिफायत खां, बनवारी लाल त्यागी, विपन कुमार, देवेंद्र कुमार, बनी सिंह, धर्म सिंह, शरद शर्मा, वेदप्रकाश बाबा, जीतू, श्रीकृष्ण शर्मा, शेर सिंह, राजेश कुमार, योगेंद्र कुमार, अशोक कुमार, ओमवीर कौशिक, रामजीलाल, चारू कौशिक, राजेंद्र प्रसाद, संतोष कुमार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed