{"_id":"5f0a107b8ebc3e63d704549b","slug":"hathras-important-clues-found-by-the-police-in-the-murder-of-the-employee-of-the-water-plant-hathras-news-ali2384004121","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: वाटर प्लांट के कर्मचारी की हत्या के मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: वाटर प्लांट के कर्मचारी की हत्या के मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
वाटर प्लांट पर कर्मचारी की हत्या के मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस इस मामले का जल्द खुलासा कर सकती है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की सुबह शहर में साकेत कॉलोनी में एक वाटर प्लांट के कर्मचारी अशोक पाराशर का शव वाटर प्लांट पर ही रक्त रंजित अवस्था में मिला था। उसकी धारदार हथियार से हत्या की गई थी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
घटना का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों ने किया था। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। वहां सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। इसमें पुलिस को अहम जानकारियां मिली है। कोतवाली निरीक्षक हाथरस गेट मनोज कुमार शर्मा का कहना है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा होगा।