फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Illegal collection game in urban project

हाथरस: शहरी परियोजना में अवैध उगाही का खेल

Tue, 11 Aug 2020 11:31 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Illegal collection game in urban project
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की बाल विकास एवं पुष्टाहार परियोजना शहरी में इस समय शिकायतों का दौर चल रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एक-दूसरे पर अवैध रूप से पैसों की उगाही करने का आरोप लगा रही हैं। यह शिकायतें विभागीय अधिकारियों के साथ उच्चाधिकारियों तक पहुंच गई हैं। अधिकारी इस प्रकरण में जांच कराने की बात कह रहे हैं।
बाल विकास एवं पुष्टाहार परियोजना (शहरी) इन दिनों विवादों के कारण सुर्खियों में है। यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एक दूसरे पर अवैध रूप से पैसे उगाही सहित अन्य आरोप लगा रही है। यह शिकायतें विभागीय अफसरों से होते हुए उच्चाधिकारियों तक पहुंच गई हैं। उच्चाधिकारियों द्वारा इस संबंध में डीपीओ को जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। विभागीय अफसरों द्वारा जांच की जा रही है।
विज्ञापन

डीपीओ डीके सिंह ने बताया की कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की आपसी विवाद की शिकायतें मिली थीं। आंगनबाड़ी संगठनों द्वारा पैसे लिए जाने का मामला संज्ञान में आया था। इसकी जांच की जा रही है। सीडीओ आरबी भास्कर ने बताया कि शहरी परियोजना क्षेत्र से कुछ शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इस संबंध में डीपीओ को सुपरवाइजर का चार्ज हटाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस परियोजना में किसी सीडीपीओ को अतिरिक्त चार्ज देने संबंधी निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed