{"_id":"5ec42b588ebc3e902576a25e","slug":"hathras-if-you-want-petrol-and-diesel-do-use-a-mask-hathras-news-ali234068380","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: पेट्रोल-डीजल चाहिए तो मास्क लगाइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: पेट्रोल-डीजल चाहिए तो मास्क लगाइए
विज्ञापन
हाथरस: शहर के एक पेट्रोल पंप पर बाइक सवारों को बिना मास्क के डीजल-पेट्रोल देते कर्मी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के पेट्रोल पंप संचालक मास्क ना लगाने वालों को पेट्रोल-डीजल नहीं दे रहे हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए पेट्रोल पंप संचालकों ने यह फैसला लिया है। इसका असर देखने को भी मिल रहा है।
शहर में एक दर्जन से अधिक पेट्रोल पंप हैं। मंगलवार को शहर के कई पेट्रोल पंपों पर सुबह सुबह लोग ईंधन लेने के लिए पहुंचे। जिनके मास्क नहीं लग रहा था। इन वाहन स्वमियों को फेस मास्क न लगाने पर कर्मियों ने ईंधन नहीं दिया।
वाहन स्वामियों ने खूब गुजारिश की, लेकिन पंप कर्मियों के आगे उनकी एक न चली। जिले के पेट्रोल पंप संचालक भी कोरोना को लेकर सतर्कता बरत रहे हैं। पंपकर्मी वाहन स्वामियों से दूरी भी बना रहे हैं। ताकि संक्रमण से बचने के साथ सरकार के नियमों का पालन हो सके।