फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: If you spread disturbances on festivals, you will be dealt with strictly

हाथरस : त्योहारों पर गड़बड़ी फैलाई तो सख्ती से निपटेंगे

Sun, 07 Aug 2022 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: If you spread disturbances on festivals, you will be dealt with strictly
हाथरस : मोहर्रम व रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक में मौजूद डीएम, एसपी। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

मोहर्रम, रक्षाबंधन और 15 अगस्त को लेकर जिलाधिकारी (डीएम) रमेश रंजन और पुलिस अधीक्षक (एसपी) देवेश कुमार पांडेय ने सिकंदराराऊ, पुरदिलनगर, हसायन और कचौरा के लोगों के साथ शांति समिति की बैठक में हिस्सा लिया। दोनों अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि पर्वों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाना है। किसी भी गड़बड़ी की दशा में परिणाम भुगतने की चेतावनी भी अधिकारियों ने दी।
बैठक में एडीएम न्यायिक मोईनुल इस्लाम, एसडीएम अंकुुर वर्मा, सीओ सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कोई भी ताजिया बिना अनुमति के नहीं निकाला जा सकता। परेशानी न हो, इसलिए अनुमति के लिए एकल खिड़की की सुविधा दी गई है। ताजियों की ऊंचाई मानक के अनुसार होनी चाहिए। ताजियों के साथ 10 वालिंटियर चलेंगे। इनके कार्ड बना दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अनुमति लेने में लापरवाही बरत रहे हैं। लापरवाही होने पर अनुमति नहीं दी जाएगी। ताजियों का मार्ग वही होगा, जिसके लिए अनुमति ली गई है। इसी मार्ग से वापस लौटना होगा।
विज्ञापन

पुरदिलनगर से हाजी कल्लू, हसायन से जाहिद अली और कचौरा, बकायन और धुबई के लोगों ने ताजियों के जुलूस के इंतजामों की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कस्बा सिकंदराराऊ में 64, पुरदिलनगर में 10 और हसायन में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ताजियों के साथ लेखपाल और सेक्टर मजिस्ट्रेट रहेंगे। ड्रोन कैमरे से निगरानी होगी। तहसील पर नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। वहां से पूरी गतिविधि की निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सुरेंद्र सिंह, कोतवाल अशोक कुमार और कोतवाल हसायन शिवकुमार शर्मा ने अधिकारियों को सुरक्षा इंतजामों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पशुपालकों को नोटिस जारी कर कहा गया है कि वह जानवरों को बाड़े में बंद रखें। डीएम ने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखें। किसी भी विषय वस्तु को बिना सोचे समझे फारवर्ड न करें।

इस मौके पर व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय, मीरा माहेश्वरी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पुरदिलनगर हर्षकांत कुशवाहा, ईओ पुरदिलनगर रमा दुब, ईओ सिकंदराराऊ श्रीचंद्र, कमल जाखेटिया, सलीम, मोहम्मद रियाजुल, दिलशाद, पवन कुमार, शानू, सुबोध गुप्ता कचौरा, निर्मल गुप्ता, नवाब अहमद, हाजी हबीब, सत्यप्रकाश यादव प्रधान, सुनहरीलाल, प्रवीण कुमार वार्ष्णेय, डॉबी भाई, प्रिंस गुप्ता, फैसल, जितेंद्रपाल सिंह, मुशीर बेग, अनवार बेग, अख्तर अली, इमरान अली, नवेद खान, शबाब चौधरी, कृष्ण कांत, बारिश कुरैशी, सचिन दीक्षित, सोमश यादव, अशोक कुमार प्रधान, एसडीओ विद्युत आफताब आलम, सुधीर प्रताप, जयपाल सिंह, मुकेश शर्मा प्रधान, महाराज सिंह, रिंकू शर्मा, सैफ अली आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed