फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: If the relatives of the prince were not found in the village, then the restlessness of the police-administration increased

हाथरस : गांव में नहीं मिले राजकुमार के परिजन तो पुलिस-प्रशासन की बढ़ी बेचैनी

Mon, 27 Jun 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: If the relatives of the prince were not found in the village, then the restlessness of the police-administration increased
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस प्रशासन में रविवार को उस समय खलबली मच गई, जब पुलिस हिरासत में मृत गांव बिसाना के राजकुमार की पत्नी व अन्य परिजन पुलिस को गांव में नहीं मिले। पुलिस इनसे संपर्क करने में जुट गई। राजकुमार की पत्नी अंजना ने 27 जून को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर अनशन करने और आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी।
उल्लेखनीय है कि पिछले माह थाना चंदपा क्षेत्र के गांव बिसाना में दो पक्षों में जमकर मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई थी। पुलिस ने एक पक्ष के राजकुमार को हिरासत में ले लिया था। वह आरएसएस का कार्यकर्ता था। पुलिस हिरासत में राजकुमार की मौत हुई थी। इस मामले को लेकर काफी बखेड़ा हुआ था। तत्कालीन कोतवाली प्रभारी चंदपा सहित कई पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। कोतवाली प्रभारी सहित पांच पुलिस कर्मी निलंबित भी किए गए थे। शासन-प्रशासन ने इस मामले में मृतक राजकुमार के परिजनों को राहत देने के मकसद से पांच लाख रुपये सहायता राशि भी दी थी, लेकिन इससे भी उनके परिजन संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन

राजकुमार की पत्नी ने चेतावनी दी थी कि यदि इस मामले में हत्याभियुक्तों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की गई और उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वह 27 जून को मुख्यमंत्री आवास पर बच्चों सहित अनशन करेंगी। शासन ने भी यदि मांगें नहीं मानीं तो वह आत्मदाह करेंगी। इस चेतावनी के बाद पुलिस अधिकारी राजकुमार के परिवार की निगरानी में जुट गए थे। रविवार को राजकुमार की पत्नी व कुछ अन्य परिजन जब गांव में नहीं मिले तो पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई और अधिकारी उनसे संपर्क करने में जुट गए। सीओ सादाबाद ब्रह्म सिंह ने स्वीकार किया है कि वह गांव में गए थे, लेकिन राजकुमार के कुछ परिजन उन्हें नहीं मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed