फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: If the government imported less then there is relief from inflation on edible oil

हाथरस : सरकार ने आयात किया कम तो खाद्य तेल पर महंगाई से राहत

Fri, 29 Oct 2021 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: If the government imported less then there is relief from inflation on edible oil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सरकार ने खाद्य तेल पर लगने वाला आयात कर कम कर दिया है। इस कारण आमजन को खाद्य तेल में महंगाई से राहत मिली है। रिफाइंड के प्रति टिन पर 100 रुपये की गिरावट आई है। त्योहार के बाद कारोबारी और रेट कम होने की उम्मीद जता रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि डीजल व पेट्रोल के बढ़ते दामों के कारण आमजन को महंगाई के दंश से जूझना पड़ रहा है। ट्रांसपोर्ट भाड़ा मंहगा होने के कारण भी खाद्य वस्तुओं पर महंगाई बढ़ी है। सोयाबीन तेल व पाम ऑयल दूसरे देशों से पानी के जहाजों के माध्यम से आता है। इस पर सरकार द्वारा सबसे पहले 40 प्रतिशत आयात कर वसूला जाता था। अब सरकार ने आयात कर को 10 प्रतिशत कर दिया है।
विज्ञापन

इस कारण रिफांइड व पाम ऑयल के प्रति टिन पर 100 रुपये की गिरावट आई है। दिवाली से पहले रिफाइंड के दामों में कमी आने से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। वैसे भी त्योहार की वजह से रिफाइंड व पाम ऑयल की मांग ज्यादा है। दिवाली के बाद शादियों की दावत की तैयारी कर रहे लोगों को भी कीमतों में कमी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिफाइंड और सोयाबीन तेल विदेशों से आता है। इस पर पहले 40 प्रतिशत आयात कर था। अब सरकार ने इसे घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया है। इस कारण रिफाइंड व पाम ऑयल के दामों में 100 रुपये प्रति टिन की गिरावट आई है। दिवाली पर रिफांइड की मांग ज्यादा है। अभी और रेट घटने की उम्मीद है।

-अनिल वार्ष्णेय, तेल कारोबारी
सरकार ने दिवाली पर रिफाइंड व पाम आयल पर आयात कर कम कर आमजन को महंगाई से राहत दी है। यह बहुत ही अच्छा फैसला है। महंगाई को कम करने के लिए सरकार को पहल करनी चाहिए, ताकि अन्य सामान भी महंगाई कम हो सके।
-धर्मेंद्र शर्मा ग्राहक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed