फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: If someone lifts his eyes and looks at his sisters, he knows how to remove his eyes: Energy Minister

हाथरस : बहनों की ओर कोई आंख उठाकर देखेगा तो उसकी आंखों को निकालना जानते हैं : ऊर्जामंत्री

Sun, 02 Jan 2022 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: If someone lifts his eyes and looks at his sisters, he knows how to remove his eyes: Energy Minister
हाथरस : युवा सम्मेलन को संबोधित करते ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा के सम्मेलन में मुख्य वक्ता प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने सरकार की उपलब्धियां बताई। उन्होंने कहा कि हमारी बहनों की ओर कोई आंख उठाकर देखेगा तो उसकी आंखों को निकालने का काम हम कानून के तरीके से जानते हैं। विपक्षियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हमारा एक लक्ष्य है कि भारत को विश्व गुरु बनाना है तो हम सबको एक साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। अगर कोई भारत को छेड़ेगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। जो बंटवारे की राजनीति करते हैं, उन्हें वोट की चोट से जवाब देना है। हमने कभी मंदिर के नाम पर वोट नहीं मांगा है। हमने अपने काम पर वोट मांगा है। गांव, गरीब किसान जब तक स्वावलंबी नहीं होगा तब तक खुशहाली नहीं आएगी। पहले की सरकारें रोजा इफ्तार से चलती थीं।
श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रदेश के नौजवान हमारे साथ जुड़ें, आने वाला भारत हमारे युवा के हाथों में है। 2014 से पहले के भारत में आतंकवादी आते थे। सैकड़ों की संख्या में लोगों की जानें जाती थी। उस समय मन विचलित होता था कि हम पाकिस्तान से बदला नहीं ले पाए। उरी, पठानकोठ के अंदर हमला हुआ। आतंकवादी को ठोककर बदला लिया गया। पुलवामा हमले के बाद हमारे वायु सेना के जवान चुटकियों में आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाूबद कर दिया। बदला हुआ भारत बदला लेना जानता है तो मान सम्मान के साथ पड़ोसियों के साथ संबंध बनाना भी जानता है। पीएम मोदी ने बेटियों को सम्मान दिया। विजय चौक पर होने वाली परेड में पूरी बटालियन को बेटी लीड करती है। गांव में प्राइमरी में पढ़ाना भी जानती है जेट फाइटर उड़ाना भी जानती है।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पहले योजनाओं के लिए जो पैसा आता था वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था। हमसे पहले की सरकारों ने चार से पांच जिलों तक बिजली सप्लाई की सीमाएं थी। हमारी सरकार ने उत्तर प्रदेश में एक करोड़ चालीस लाख से अधिक घरों में बिजली पहुंचाई है। उत्तर प्रदेश के लोग सौभाग्यशाली है। हमारे पास भगवान राम, कृष्ण व बाबा विश्वनाथ के अलावा तीर्थों का राजा प्रयागराज भी है। काशी मॉडल की पूरी दुनिया में प्रशंसा हो रही है। उन्होंने कहा कि ये देश भारत के लोगों का है। देश को बांटने वालों को जगह मिलने वाली नहीं है। हमारी ताकत एकजुटता है। ताकत के साथ मिलकर आगे बढ़ना है। उत्तर प्रदेश को गुंडों से मुक्त करने का काम योगी आदित्यनाथ ने किया। पहले पुलिस मूर्ख बनी रहती थी। अब कोई गुंडई करेगा तो पुलिस का डंडा चलेगा। कब्जा करने वाले शराब माफियाओं को प्रदेश में कोई स्थान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के सह प्रभारी संजीव चौरसिया केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की उपलब्धियां गिनाई। इसके अलावा क्षेत्रीय अध्यक्ष मनीष गौतम, विपिन लवानिया, वीरेंद सिंह राना आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, चिरागवीर उपाध्याय, अरविंद त्रिपाठी, रजत चौधरी, कृष्णा यादव, नवनीत गौतम, अंकुश गौड़, अनिल सिसौदिया आदि थे। संचालन एंकर वंदना ने किया।
पुलवामा हमले पर किया नाटक प्रस्तुत
हाथरस। युवा मोर्चा द्वारा आयोजित सम्मेलन में मंगलम इवेंट के बैनर तले सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके बाद पुलवामा हमले के नाट्य का युवाओं ने मंचन किया। जिसे देखकर सभी भाव विभोर हो गए। कार्यक्रम में राष्ट्रगान भी हुआ। संवाद

राजू पंजाबी ने गानों पर थिरके युवा
हाथरस। युवा सम्मेलन में नए साल को ध्यान में रखते हुए पॉप गायक राजू पंजाबी ने शिरकत की। राजू पंजाबी के गाने देसी वैसी न करयो तू छोरी रे... आदि गानों पर लोग खूब थिरके। इसके अलावा कई पॉप गान प्रस्तुत किए। जिन पर युवा झूमने को मजबूर हो गए। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री भी गाने पर झूम उठे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed