{"_id":"632b5f78ed74e17b8d369c25","slug":"hathras-ideal-healthy-child-will-be-selected-at-every-anganwadi-center-hathras-news-ali300920544","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर चुना जाएगा आदर्श स्वस्थ बालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर चुना जाएगा आदर्श स्वस्थ बालक
सार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस पोषण माह के तहत जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वस्थ बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को किया जाएगा।प्रतियोगिता में प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर एक स्वस्थ्य बालक को चयनित कर पुरस्कृत किया जाएगा।उस बच्चे के अभिभावकों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पोषण माह के तहत जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वस्थ बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर एक स्वस्थ्य बालक को चयनित कर पुरस्कृत किया जाएगा। उस बच्चे के अभिभावकों को भी सम्मानित किया जाएगा। केंद्रों की रैंकिंग भी प्रतियोगिता में जारी परिणाम के आधार पर तय की जाएगी।
जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 22 सितंबर को स्वस्थ बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य पांच वर्ष तक के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाना, पोषण की महत्ता पर जागरूकता बढ़ाना है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा बच्चों के अभिभावकों और परिवारिक सदस्यों को जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर ग्रोथ मॉनीटरिंग डिवाइस, ग्रोथ चार्ट और कम्यूनिटी ग्रोथ चार्ट के जरिये बच्चों का मापन किया जाएगा।
विज्ञापन
सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का वजन लेने के बाद वजन, लंबाई और ऊंचाई की फीडिंग पोषण ट्रैकर पर की जाएगी। प्रतियोगिता के बाद ग्राम पंचायत स्तर पर दो अक्तूबर को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की प्रथम, द्वितीय, तृतीय रैकिंग की जाएगी। बच्चों के माता-पिता (विशेषकर माताओं को) प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सीडीपीओ ने निर्देश जारी कर दिए हैं। संवाद