फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: I will not sit peacefully if someone is arrested in Kareel: Guddu

हाथरस : करील में किसी की गिरफ्तारी हुई तो चैन से नहीं बैठूंगा : गुड्डू

Fri, 20 Jan 2023 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: I will not sit peacefully if someone is arrested in Kareel: Guddu
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र में बिजली विभाग जांच के नाम पर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न कर रहा है। जनता और व्यापारियों परेशान किया जा रहा है। कुछ अधिकारी जनता में दहशत फैला रहे हैं। भारी राशि के बिल भेजकर विभाग वसूली के प्रयास में लगा है। इसी तरह के आरोप लगाते हुए विधायक प्रदीप सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।
विधायक का कहना है कि बिजली चेकिंग के नाम पर जनता व व्यापारी वर्ग का उत्पीड़न किया जा रहा है। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र की जनता में त्राहि-त्राहि मच गई है। विधायक का कहना है कि जांच के नाम पर आम जनता का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक ने कहा है कि ऐसे बिजली अधिकारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाए, अन्यथा कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

जांच अभियान के दौरान ऐसे लोगों को परेशान किया जा रहा है, जो ईमानदारी से बिजली बिल का समय पर भुगतान कर रहे हैं और कोई चोरी भी नहीं कर रहे है। विधायक ने बताया कि गांव करील में भी आम जनता को जांच के नाम पर परेशान किया गया। जबर्दस्ती घरों में घुसकर अभद्रता की गई और उल्टे ग्रामीणों के नाम पर ही मुकदमा दर्ज करा दिया। यह किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई तो वह चैन से नहीं बैठेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed