{"_id":"60e5e90a8ebc3e298720172d","slug":"hathras-husband-killed-his-wife-by-cutting-her-neck-with-a-blade-sasni-news-ali2675306176","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पति ने ब्लेड से गर्दन काटकर की पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पति ने ब्लेड से गर्दन काटकर की पत्नी की हत्या
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
ग्राम पंचायत बिजाहरी के माजरा न्यू बिजलीघर में आपसी विवाद में पति ने मंगलवार की देर रात को ब्लेड से गर्दन काटकर पत्नी की हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना ने मौके पर पहुंचकर शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के ससुर ने घटना के संबंध में तहरीर दी है। उन्होंने अपने पुत्र को नामजद किया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
नया बिजलीघर क्षेत्र निवासी दीपक पुत्र रमेश की शादी दो साल पहले बंगाल की ममता नाम की लड़की से हुई थी। मंगलवार की देर रात दीपक के पिता रमेश अपने परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। दीपक अपनी पत्नी ममता के साथ नीचे सो रहा था। बताते हैं कि पत्नी ममता दीपक की बुआ के घर मथुरा वृंदावन जाने की कह रही थी। इसको लेकर दोनों में अनबन हो गई।
आक्रोश में दीपक ने ब्लेड से ममता के गले पर प्रहार कर दिया, जिससे ममता खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। शोरगुल सुनकर ममता का ससुर रमेश नीचे आए तो ममता दम तोड़ चुकी थी। तत्काल घटना से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।