फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Husband accused of wife's murder arrested with firearm

हाथरस : पत्नी की हत्या का आरोपी पति तमंचे सहित गिरफ्तार

Wed, 21 Jul 2021 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Husband accused of wife's murder arrested with firearm
हाथरस : हाथरस जंक्शन पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी पति। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ऐंहन में हुई विवाहिता की मौत के मामले में हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व एक कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ऐंहन में एक महिला की हत्या पिछले महीने हुई थी। इस मामले में महिला के पति व अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। यह मुकदमा शिवराज सिंह निवासी ग्राम चांदपुर थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़ ने दर्ज कराया था। उन्होंने कहा था कि उनकी पुत्री की हत्या उसके पति अतुल व ससुराल वालों ने गोली मारकर कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त अतुल को बुधवार को लाड़पुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। इस मुकदमे में नामजद अंकुश (अतुल के छोटा भाई) को पूर्व में पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एसएचओ राजीव यादव ने बताया कि अभियुक्त अतुल एक शातिर किस्म का अपराधी है। वह पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed