फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Hundreds of bighas of crops submerged due to the cutting of Rajbhe track

हाथरस : रजबहे की पटरी कटने से सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं

Tue, 21 Sep 2021 06:35 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Hundreds of bighas of crops submerged due to the cutting of Rajbhe track
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सेदरिया में शुक्रवार की रात रजबहे की पटरी टूट गई। पटरी टूटने से सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न हो गईं। शनिवार की सुबह जब किसान खेतों पर गए थे यह देखकर वे भौंचक्क रह गए। कुछ किसानों ने खेतों में भरे पानी का रुख धाधऊ की ओर कर दिया। इससे धाधऊ के तीनों तालाब भी पानी से लबालब भर गए।
सूचना पर नहर विभाग की टीम ने शनिवार की दोपहर तक पटरी की मरम्मत कर दी। अब नहर एवं सिंचाई विभाग पटरी टूटने का कारण जानने में लगी है। उनका कहना है कि पटरी क्षतिग्रस्त नहीं थी। किसी शरारती तत्व ने जानबूझ कर पटरी को काटा है। पकड़े जाने पर उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि खेतों में पानी भरने से धान की फसल को तो अधिक नुकसान नहीं होगा लेकिन जिन किसानों के खेतों में बाजरा एवं तिहलन की फसल है वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगी। किसानों में केके गौतम, भूरी सिंह, मुन्ना लाल, नेम सिंह, राज वीर, सुभाष, वीरी सिंह, चंद्रपाल, महेंद्र एवं सोनवीर की फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed