{"_id":"614b77088ebc3efb7e1b76ac","slug":"hathras-housing-not-built-even-after-taking-12-and-a-half-lakhs-sadabad-news-ali273894672","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : साढ़े 12 लाख लेने के बाद भी नहीं बनाए आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : साढ़े 12 लाख लेने के बाद भी नहीं बनाए आवास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत आवास निर्माण के लिए प्रथम किस्त की धनराशि खाते में पहुंच जाने के बाद भी आवास न बनाने वाले लाभार्थियों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। इसे लेकर जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के म्प्यूनिसिपल सिविल इंजीनियर ने कोतवाली में ऐसे 25 लाभार्थियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
तहरीर में डूडा के इंजीनियर राजकुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत आवास के लिए धनराशि प्राप्त कर 25 लाभार्थी आवास नहीं बना रहे हैं, जिससे योजना का लक्ष्य भी पिछड़ रहा है।
तहरीर में कहा गया है कि इस योजना के तहत ऐसे लाभार्थी, जोकि शहरी गरीब हों और उनके पास रहने के लिये अपने स्वामित्व के अलावा स्वयं का पक्का आवास निर्माण न हो, को तीन किस्तों में भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन
प्रथम किस्त की धनराशि 50,000 रुपये के भुगतान के बाद फाउंडेशन लेवल का कार्य पूर्ण होने के बाद लाभार्थी को द्वितीय किस्त की धनराशि रुपये 1,50,000 और आवास पूर्ण होने के उपरांत तृतीय किस्त की धनराशि 50 हजार रुपये समेत कुल ढाई लाख रुपये लाभार्थी के खाते में पृथक-पृथक प्रेषित किए जाते हैं।
योजना के तहत ऐसे 25 लाभार्थी हैं, जिनके खाते में प्रथम किस्त की धनराशि प्रेषित की जा चुकी है, लेकिन अभी तक वह आवास का निर्माण कार्य शुरू नहीं कर रहे हैं। निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए विभाग द्वारा कई बार मौखिक रूप व नोटिस के माध्यम से उनको सूचित किया गया है, लेकिन इन लाभार्थियों द्वारा आज तक आवास निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया है, जिससे योजना की प्रगति लगातार बाधित हो रही है।
तहरीर में कहा गया है कि निदेशक मुख्यालय द्वारा भी निर्धारित मापदंडों के आधार पर प्रत्येक दशा में 20 जून 2021 तक आवास का निर्माण पूर्ण किए जाने के लिए निर्देशित किया गया था, परंतु इन लाभार्थियों द्वारा आज तक आवास निर्माण प्रारंभ व पूर्ण नहीं किया गया है। इस वजह से शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। निदेशक सूडा द्वारा दिन-प्रतिदिन योजना की प्रगति की लगातार समीक्षा की जा रही है।