फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Houses collapsed in Bisawar, Kajrothi due to rain, damage done

हाथरस : बारिश से बिसावर, कजरौठी में गिरे मकान, हुआ नुकसान

Sun, 01 Aug 2021 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Houses collapsed in Bisawar, Kajrothi due to rain, damage done
हाथरस : बिसावर क्षेत्र में बारिश से गिरा मकान। संवाद - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

बारिश से लगातार कच्चे मकानों का गिरना जारी है। बिसावर और कजरौठी में फिर से दो मकानों में दीवार और छत आदि गिरने से लोगों को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा। ग्राम प्रधानों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों के आंसू पोंछे और उन्हें हरसंभव मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
ग्राम पंचायत बिसावर के गाँव नगला बक्सा में राजवीर पुत्र गोकुलचंद का कच्चा मकान बारिश की वजह से भरभराकर गिर गया। मकान की छत एक बड़ा हिस्सा नीचे गिरने की वजह से राजवीर बाल-बाल बच गया। बताते हैं कि राजवीर बेलदारी कर अपनी विधवा बेटी व बेटी की पुत्री का लालन-पालन कर रहा है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर में कोई नहीं था। बेटी और बेटी का बच्चा आगरा गए हुए थे।
विज्ञापन

बता दें कि राजवीर की पत्नी की मृत्यु करीब सात साल के आस पास ऐसे ही बारिश से चारदीवारी गिरने व उसके मलबे में दबने से हो गई थी। सूचना मिलने पर बिसावर क्षेत्रीय लेखपाल अनिल गौतम, बिसावर प्रधान प्रतिनिधि जगवेंद्र चौधरी भी मौके पर पहुंच गए और पीड़ित को प्रशासन से हरसंभव मदद दिलवाने का आश्वासन दिया। इधर, गांव कजरौठी में कैलाश पुत्र बिहारी सिंह के कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई। इससे घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। मौके पर ग्राम प्रधान महाराज सिंह पहुंच गए और पीड़ित हो प्रशासन से हर संभव मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed