{"_id":"5ec820998ebc3e90784e583b","slug":"hathras-hotspots-ended-markets-thronged-hathras-news-ali2343197143","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: हॉटस्पॉट हुए समाप्त तो बाजारों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: हॉटस्पॉट हुए समाप्त तो बाजारों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
हाथरस: हॉट स्पॉट खुलने के बाद बाजारों में खरीददारी के लिए उमड़ी भीड़।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला प्रशासन ने जिले के सभी हॉटस्पॉट एरिया समाप्त कर दिए तो शुक्रवार को शहर के मुख्य बाजारों में चहल-पहल दिखाई दी। शहर के मुख्य बाजार तीन सप्ताह बाद खुले। रोस्टर के हिसाब से लोगों ने अपनी दुकानें खोलीं। कुछ दुकानदारों ने जब रोस्टर के विपरीत दुकानें खोलीं तो पुलिस ने इन्हें बंद भी करा दिया। हालांकि बाजारों में दोपहर 12 बजे तक ही रौनक दिखाई दी। इसके बाद बाजारों में सन्नाटा छा गया। कई बाजारों में ऐसी दुकानें हैं, जिनका आज खुलने का दिन निर्धारित नहीं था। ऐसे में इन बाजारों में सुबह से ही सन्नाटा दिखा।
उल्लेखनीय है कि शहर के गली सीकनापान में कोरोना के 11 संक्रमित मिलने के बाद यह इलाका हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया था। इसके अलावा शहर के लाला का नगला और ओढपुरा भी हॉटस्पॉट थे। ऐसे में शहर के मुख्य बाजार हॉटस्पॉट एरिया में थे और सभी बंद थे। बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन ने हॉटस्पॉट समाप्त कर दिए थे तो शुक्रवार को शहर के इन मुख्य बाजारों में तीन सप्ताह बाद रौनक दिखाई दी। शहर के घंटाघर, नजिहाई बाजार, गुड़िहाई बाजार, पसरट्टा, हलवाई खाना, बुर्जवाला कुआं, मुरसान गेट, पत्थर बाजार, लोहट बाजार सहित कई बाजार तीन सप्ताह बाद खुले। ऐसे में रोस्टर के हिसाब से दुकानदारों ने दुकानें खोलीं।
पुलिस भी सुबह से ही यह देखती रही कि कहीं रोस्टर के विपरीत तो दुकानें नहीं खुल रही। ऐसे में पुलिस ने रोस्टर के विपरीत दुकानों को बंद करा दिया। हालांकि दोपहर होने तक ही इन बाजारों में भीड़ रही। उसके बाद काफी दुकानदार चले गए और फिर सन्नाटा छा गया, अलबत्ता इस एरिया के बैकों आदि पर कई दिन बाद काफी भीड़ लगी रही। यह बैंक भी कई दिन बाद खुले थे।
विज्ञापन
लोग फिर भूले सामाजिक दूरी
हाथरस। दुकानदारों ने दुकानें तो खोली, लेकिन काफी दुकानदारों ने न मास्क पहना और न ही सामाजिक दूरी का पालन किया। ग्राहकों ने भी यही किया। बैंकों, गैस एजेंसी, जनसेवा केंद्रों पर सुबह से ही भीड़ रही। वहीं पंजाबी मार्केट, बैनीगंज, बागला मार्ग पर काफी दुकानें रोस्टर में निर्धारित नहीं होने की वजह से शुक्रवार को बंद रही।