फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Hotspot areas are sealed again, roads remain deserted

हाथरस: हॉटस्पॉट इलाके फिर रहे सील, सड़कें रही सूनी

Tue, 12 May 2020 10:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Hotspot areas are sealed again, roads remain deserted
हाथरस: मुरसान गेट पर लगी बैरीकेडिंग। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के हॉटस्पॉट एरिया में लोगों जरुरी सामान के लिए मंगलवार को भी बेहद परेशान रहे। हॉटस्पॉट इलाके पूरी तरह से सील रहे और पुलिस का वहां कड़ा पहरा रहा। सोमवार को दस और
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद लोगों में मंगलवार को भी खासी दहशत रही।
उल्लेखनीय है कि गली सीकनापान निवासी कैंसर पीड़ित एक लकड़ी कारोबारी के परिवार के दस सदस्य भी सोमवार को कोरोना पॉजिविट निकले थे। इनमें आठ माह का एक बच्चा भी शामिल था।
विज्ञापन

इस बच्चे की मां कोरोना पॉजिटिव नहीं थी। ऐसे में बच्चे की आयु को देखते हुए उसे उसकी मां के साथ स्वास्थ्य विभाग ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया था, जबकि शेष नौ लोगों को मुरसान के कोविड-1 अस्पताल में दाखिल करा दिया गया था। इधर, इस कैंसर पीड़ित को सोमवार की शाम को ही मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज कर दिया गया था। उसकी बाद की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह व्यापारी खुद ही क्वारंटीन सेंटर अग्रवाल सेवा सदन में पहुंच गया था। प्रशासन को इसकी जानकारी बाद में हुई थी। अब सोेमवार को जब प्रशासन को यह जानकारी मिली कि इस व्यापारी के परिवार के 10 और सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले हैं तो गली सीकनापान के 400 मीटर के हॉटस्पॉट इलाके में और नाकाबंदी सख्त कर दी। हालांकि प्रशासन ने इस इलाके का दायरा नहीं बढ़ाया था। ऐसे में मंगलवार को भी पूरे दिन यहां सख्ती रही और लोगों की आवाजाही पर रोक लगी रही। यही नहीं खुद लोग इस इलाके में जाने से परहेज करते रहे। पुलिस ने भी यहां चारों तरफ से जालियां व बैरियर लगा रखे हैं। लोगों को जरुरी सामान के लिए भी परेशानी हुई।

बाजारों में सामाजिक दूरी फिर हुई तार-तार
हाथरस। हालांकि शहर के काफी इलाकों में मंगलवार को काफी चहल-पहल रही। शाम तक दुकानें खुली और रौनक रही, लेकिन इस दौरान जब बाजार खुले तो लोग सामाजिक दूरी भूल गए। बाजार, बैंक, गैस एजेंसी, ग्राहक सेवा केंद्रों पर लोगों ने इसका पालन नहीं किया। लोगों में इस बात का डर नहीं दिखा कि इस जिले में 14 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed