{"_id":"60145c848ebc3e5696099861","slug":"hathras-honored-toppers-and-other-meritorious-students-hathras-news-ali2549571171","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : टॉपर्स व अन्य मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : टॉपर्स व अन्य मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
हाथरस : संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज में मेधावियों को सम्मानित करते आर्च बिशप ऑफ आगरा व अन्य।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2019-20 के टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आर्च बिशप ऑफ आगरा डॉ. राफी मंजली मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।
कार्यक्रम में आर्च बिशप ऑफ आगरा का पारंपरिक फूलमालाएं पहनाकर व आरती उतारकर छात्राओं ने स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि को फूलों का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया। इस मौके पर भक्तिमय नृत्य की प्रस्तुति दी गई। विद्यालय की शिक्षिका प्रार्थना सिंह ने शैक्षिक सत्र में विशेष उपलब्धि लेने के लिए टॉपर्स को बधाई दी।
उन्होंने बच्चों को अपने लक्ष्य को मेहनत, लगन व एकाग्रता से हासिल करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा कनिका ने ‘सड़क दुर्घटना व सड़क सुरक्षा पर शानदार नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर सभी को दुर्घटनाओं से बचने का संदेश दिया। विद्यालय के छात्र तनुज ने युवाओं को ‘नशा मुक्त’ होने के लिए नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर सभी को रोमांचित कर दिया। तनुज ने कला रत्न सीजन छह के वरिष्ठ नृत्य वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन
मुख्य कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कक्षा दस के 43 व कक्षा 12 के 26 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. रॉफी मंजली ने सभी टॉपर व शैक्षिक सत्र में शीर्ष उपलब्धि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉ. रार्बट वर्गिस ने उपस्थित सभी मेघावी छात्र-छात्राओं को शैक्षिक सत्र 2019-20 में जिले में टॉप आने व शीर्ष स्थान पाने पर बधाई दी। छात्रा वंशिका वशिष्ठ ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।