फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Home Quarantine done to 3400 people

हाथरस: 3400 लोगों को किया गया होम क्वारंटीन

Sun, 29 Mar 2020 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Home Quarantine done to 3400 people
हाथरस: रोडवेज बस स्टैंड पर दिल्ली से आए लोगों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दूसरे राज्यों व शहरों से लोगों को हाथरस में आना जारी है, जिन्हें लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी कमर कस ली है। इसके तहत 3,400 से अधिक लोगों को होम क्वारंटीन किया जा चुका है। इसे लेकर तरह-तरह की अफवाहें भी फैलती रहीं। लोग इन अफवाहों से खासे परेशान रहे। अभी तक जिले में कोरोना का कोई भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है।
लॉकडाउन के बाद से ही दूसरे राज्यों और शहरों के लोग अपने-अपने घरों के लिए चल दिए हैं, फिर चाहे उन्हें वाहन मिले नहीं मिले, पैदल ही अपने ठिकाने की ओर चल पड़े हैं। इन लोगों के आने से पड़ोस व गांव के लोग परेशानी में आ गए हैं। तभी तो ऐसे लोगों की सूचना लगातार कंट्रोल रूम को दी जा रही है। तभी तो ऐसे लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा होम क्वारंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन

गोशाला पर एक महिला व उसके परिजनों को भी इसी के तहत होम क्वारंटीन किया। इसे लेकर कुछ लोगों ने उसे कोरोना होने की अफवाह फैला दी, जिसे लेकर अब जिला प्रशासन द्वारा अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर ने बताया कि अभी तक जनपद में एक भी कोरोना वायरस से संक्रमित रोगी नहीं मिला है। जो लोग अफवाह फैला रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमोें की भागदौड़ जारी
हाथरस। तरह-तरह की सूचनाओं पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार भागदौड़ भी कर रही हैं। टीमों ने फिर की सूचनाओं पर भागदौड़ की और काफी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया, लेकिन अभी तक इनमें से किसी को कोरोना के संदिग्ध रोगी होने के लक्षण नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed