{"_id":"5e88d0288ebc3e774c035dd7","slug":"hathras-high-officials-encamped-closed-the-market-sasni-news-ali2306745185","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: आला अधिकारियों ने जमाया डेरा, बाजार बंद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: आला अधिकारियों ने जमाया डेरा, बाजार बंद कराया
विज्ञापन
हाथरस: सासनी में चार जमातियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कस्बे को सैनिटाइज कराते कर्मचारी।
- फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
कस्बा के केएल जैन इंटर कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर में मौजूद जमातियों में से चार के कोरोना पॉजिटिव मिलने से प्रशासन में खलबली मची हुई है। शुक्रवार की रात को आनन-फानन इन जामतियों को एंबुलेंस के जरिये मुरसान सीएचसी में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया। शनिवार को प्रशासन ने कस्बे में कर्फ्यू जैसे हालात पैदा कर दिए।
हालांकि देर रात तक कोई भी अधिकारी इस संबंध में कुछ भी कहने से कतराता रहा। शुक्रवार की दोपहर को ही डीएम, एसपी ने कस्बा के क्वारंटीन सेंटर का जायजा लिया था, जिसके बाद से ही जमातियों को लेकर संदेह गहरा रहा था।
शनिवार की सुबह डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार के नेतृत्व में एसपी गौरव बंसवाल, एडीएम जेपी सिंह, सीडीओ आरबी भास्कर, सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर, एसडीएम हरीशंकर यादव, डीएफओ अरविंद कुमार, तहसीलदार निधि भारद्वाज, नायब तहसीलदार रामगोपाल, डीपीओ डिपिन कुमार, सीडीपीओ राहुल वर्मा, ईओ स्वदेश आर्य, सीएचसी के अधीक्षक डॉ. प्रदीप रावत, डब्ल्यूएचओ टीम के प्रभारी, प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कौशिक ने दलबल सहित कस्बे में डेरा डाल दिया। आनन-फानन पुलिस प्रशासन ने कस्बा के समूचे बाजार को खुलने के साथ ही बंद करा दिया, जिससे बाजार में सन्नाटा पसर गया। आवागमन को रोक दिया गया। कस्बा के चारों ओर की सीमाओं को सील कर दिया गया।