फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Heights can be achieved only by following Gandhiji's principles: Seema

हाथरस : गांधीजी के सिद्धांतों पर चलकर ही ऊंचाइयों को प्राप्त किया जा सकता है : सीमा

Mon, 31 Jan 2022 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Heights can be achieved only by following Gandhiji's principles: Seema
आरबी गौतम ग्रुप ऑफ कॉलेज में महात्मा गांधी को नमन करतीं जिपं अध्यक्ष सीमा उपाध्याय व धर्मेंद्र ग? - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

बढ़ार चौराहा स्थित आरबी गौतम ग्रुप ऑफ कॉलेज में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गौतम के नेतृत्व में जिपं अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, पूर्व मंत्री के बेटे चिराग उपाध्याय व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई। जिपं अध्यक्ष सीमा ने कहा कि गांधीजी के सिद्धांतों पर ही चलकर राष्ट्र अपनी ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है।

धर्मेंद्र गौतम ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में गांधीजी ने अहिंसा व सत्याग्रह को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया और अंग्रेजों के शक्तिशाली साम्राज्य की नींव हिला दी। मौके पर रिंकी उपाध्याय, योगेश गौतम, आरबी गौतम, विजय धानौटी, चोब सिंह पहलवान, अनिल दीक्षित, शकुंतला गौतम, अलका कुलश्रेष्ठ, आरती गौतम, पीयूष जैन, हर्षित गौतम आदि मौजूद रहे। इधर, शक्ति केंद्र आनंद नगर में भी युवा भाजपा नेता चरन सिंह सागर, अमित पाराशर, जीतू गौतम ने गांधी को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed