फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Health checkup of 450 children in Hathras

Hathras News: शिविर में 450 बच्चों के स्वास्थ्य की हुई जांच, मुफ्त दवाएं वितरित

Sat, 17 Sep 2022 11:40 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 17 Sep 2022 11:40 PM IST
सार

अमर उजाला फाउंडेशन ने हाथरस के चाणक्य पब्लिक स्कूल में स्वास्थय शिविर लगाया। जिसमें 450 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मिले बच्चों को मुफ्त दवाएं वितरित की गईं।

विज्ञापन
Health checkup of 450 children in Hathras
अमर उजाला फाउंडेशन के स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करते अतिथि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के चाणक्य पब्लिक स्कूल में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सकों ने 450 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मिले बच्चों को मुफ्त दवाएं वितरित की गईं।

विज्ञापन


शिविर का शुभारंभ स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी दलवीर सिंह रावत एवं प्रधानाचार्य अशोक पाठक ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एमओआईसी डॉ. रावत, डॉ. लक्ष्मण, डॉ. अलका सेंगर और डॉ. नीतू ने स्कूल के 450 बच्चों के पेट, लंबाई, वजन, आंख और दांतें की जांच की। चिकित्सकों ने बच्चों को सफाई रखने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य अशोक पाठक ने सभी चिकित्सकों का आभार जताते हुए कहा कि शिविर बच्चों के लिए काफी लाभदायक रहा। इस मौके पर स्टाफ नर्स रेनू, बीएचडब्ल्यू आकाश कौशिक एवं बबलू सिंह, पूनम पचौरी, अनुराधा सिंह, संतोष सेंगर, बबली, रजनी शर्मा, कुसुम, संतोष कुमारी, दीक्षा शर्मा, प्रीति शर्मा, सोनिका शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed